Showing posts with label देश भक्ति गीत. Show all posts
Showing posts with label देश भक्ति गीत. Show all posts

ऐ मेरे वतन के लोगों Aye Mere Watan Ke Logo Lyrics in Hindi

HINDI LYRICS OF AYE MERE WATAN KE LOGO

ऐ मेरे वतन के लोगों..तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए
[कुछ याद उन्हें भी कर लो]x2
[जो लौट के घर न आए]x2
[ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी]x2
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये सुनो ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब घायल हुआ हिमालय
खतरे में पड़ी आज़ादी
[जब तक थी साँस लड़े वो]x2
फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
जब देश में थी दीवाली, वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने
थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
[कोई सिख कोई जाट मराठा]x 2
[कोई गुरखा कोई मदरासी]x 2
[सरहद पर मरनेवाला]x 2
हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर
वो खून था हिंदुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
थी खून से लथ-पथ काया
फिर भी बन्दूक उठाके
दस-दस को एक ने मारा
फिर गिर गये होश गँवा के
[जब अन्त-समय आया तो]x 2
कह गए के अब मरते हैं
[खुश रहना देश के प्यारों]x 2
[अब हम तो सफ़र करते हैं]x 2
क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
तुम भूल न जाओ उनको
इस लिये कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो क़ुरबानी
[जय हिन्द जय हिन्द
जय हिन्द की सेना ]x2
जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द…

हर करम अपना करेंगे Mera Karma Tu Mera Dharma Tu Hindi Lyrics – Karma

HINDI LYRICS OF HAR KARAM APNA KAREGE

मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू
तेरा सब कुछ मैं, मेरा सब कुछ तू
हम्म्म आ आ….
[हर करम अपना करेंगे]x२
ऐ वतन तेरे लिए
[दिल दिया है
जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए]x२
हर करम अपना करेंगे…तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा
तू मेरा अभिमान है[ऐ वतन महबूब मेरे तुझपे दिल क़ुर्बान है]x२
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
[दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए]x२
[हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
हमवतन, हमनाम हैं ]x२
जो करे इनको जुदा मज़हब नहीं इल्जाम है
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
आ आ…
तेरी गलियों में चलाकर नफ़रतों की गोलियां
लूटते हैं कुछ लुटेरे दुल्हनों की डोलियां
लुट रहे है आप वो अपने घरों को लूट कर
खेलते हैं बेखबर अपने लहू से होलियां
हम जिऐंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए
[दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए]x२

कर चले हम फ़िदा Kar Chale Hum Fida Hindi Lyrics – Haqeeqat | Md Rafi

LYRICS OF KAR CHALE HUM FIDA IN HINDI

[कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों]x३
हां हां…
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते मरते रहा बाँकापन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…
ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क़ दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुल्हन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…
राह क़ुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये क़ाफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
बांधलो अपने सर से कफ़न साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा…
खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाये न रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये न सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

नन्हां मुन्ना राही हूँ - Nanha Munna Rahi Hoon (Shanti Mathur)


नन्हां मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ
बोलो मेरे संग
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद

रस्ते में चलूंगा न डर-डर के
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के
मंज़िल से पहले ना लूंगा कहीं दम
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दाहिने-बाएं, दाहिने-बाएं, थम
नन्हां मुन्ना..

ऐसा देस है मेरा - Aisa Des Hai Mera (Veer Zaara)


अंबर हेठाँ धरती वसदी, एथे हर रुत हँसदी
किन्ना सोणा देस है मेरा

धरती सुनहरी अंबर नीला
हर मौसम रंगीला
ऐसा देस है मेरा
बोले पपीहा कोयल गाये
सावन घिर घिर आये
ऐसा देस है मेरा

गेंहू के खेतों में कंघी जो करे हवाएं
रंग-बिरंगी कितनी चुनरियाँ उड़-उड़ जाएं
पनघट पर पनहारन जब गगरी भरने आये
मधुर-मधुर तानों में कहीं बंसी कोई बजाए, लो सुन लो
क़दम-क़दम पे है मिल जानी कोई प्रेम कहानी
ऐसा देस है मेरा...

बाप के कंधे चढ़ के जहाँ बच्चे देखे मेले
मेलों में नट के तमाशे, कुल्फ़ी के चाट के ठेले
कहीं मिलती मीठी गोली, कहीं चूरन की है पुड़िया
भोले-भोले बच्चे हैं, जैसे गुड्डे और गुड़िया
और इनको रोज़ सुनाये दादी नानी इक परियों की कहानी
ऐसा देस है मेरा...

मेरे देस में मेहमानों को भगवान कहा जाता है
वो यहीं का हो जाता है, जो कहीं से भी आता है

तेरे देस को मैंने देखा, तेरे देस को मैंने जाना
जाने क्यूँ ये लगता है, मुझको जाना पहचाना
यहाँ भी वही शाम है, वही सवेरा
ऐसा ही देस है मेरा जैसा देस है तेरा

मेरा मुल्क मेरा देश Mera Mulk Mera Desh Mera Ye Watan Hindi Lyrics – Diljale | Kumar Sanu

Lyrics of Mera Mulk Mera Desh in Hindi

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन
ए वतन, ए वतन, ए वतन
Powered by Blogger.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive